Bollywood News

                   Bollywood News 
हम अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स से जुडी हर बात जानना चाहते है। उनकी आने वाली फिल्म से लेकर उनके रिलेशनशिप तक हमें उनके बारे में जानने की काफी उत्सुकता होती है। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जो की अब शादीशुदा है और ससुराल में रह रही है। आज तक आपने सास बहु के रिश्तों के बारे में तो बहुत सुना होगा। लेकिन आज के पैकेज में हम बॉलीवुड की 5 सबसे ग्लैमरस ननद भाभी की जोड़ियों और उनके बीच के रिश्तों के बारे में बताने जा रहे है।



करीना कपूर और सोहा अली खान


करीना के पति सैफ अली खान की बहन का नाम सोहा अली खान है। करीना और सोहा के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। दोनों अक्सर कई इवेंट्स और पार्टीज में साथ में नजर आती है। कई बार ये दोनों अपने बच्चों को लेकर बाहर घूमने के लिए भी जाती है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ख़ुशी से रहती है। सोहा और करीना ननद भाभी कम और सहेलियां ज्यादा नजर आती है।



ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा


ऐश्वर्या राय बच्चन की ननद का नाम श्वेता नंदा है। श्वेता ने कभी फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपनी बहुत अच्छी पहचान बना रखी है। ऐश और श्वेता अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आती है। ऐश और शेता एक दूसरे का काफी ख्याल रखा करती है।



मीरा राजपूत और सना कपूर


शाहिद से शादी के बाद मीरा राजपूत भी बॉलीवुड में काफी फेमस हो गई है। मीरा अक्सर अपने पति शाहिद के साथ फ़िल्मी पार्टीज में नजर आती रहती है। वे शादी के साथ अवॉर्ड शो और रैंप वॉक करते हुए भी नजर आई है। मीरा की ननद का नाम सना कपूर है। मीरा और सना की भी बहुत अच्छी बनती है।



मलाइका अरोरा और अर्पिता खान


अभी हाल ही में मलाइका अरोरा ने अपने पति अरबाज से तलाक ले लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म किया है। लेकिन अरबा के घरवालों के साथ मलाइका का रिश्ता अब भी पहले जैसा ही है। खास करके मलाइका की उनकी ननद के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिग है। अर्पिता और मलाइका कई बार एक दूसरे के साथ घूमते फिरते नजर आते है।

रानी मुखर्जी और ज्योति मुखर्जी


रानी की भाभी का नाम ज्योति है जो की टीवी जगत का एक बड़ा नाम है। टीवी शो के दौरान ही रानी के भाई और ज्योति एक दूसरे से प्यार कर बैठे। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। रानी मुखर्जी की अपनी भाभी के साथ काफी अच्छी बनती है। दोनों कई बार पारिवारिक फंक्शन के दौरान एक साथ नजर आती रहती है।

Comments